Breaking
27 Aug 2026, Thu

“शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: डीएम मयूर दीक्षित”

हरिद्वार:(जीशान मलिक) देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की याद में शुक्रवार कोतवाली हरिद्वार के सामने स्थित भल्ला पार्क में शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने देश के अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगदीश वत्स ने देश को आजादी दिलाने के लिए कठोर संघर्ष और बलिदान दिया। उनका त्याग हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी बलिदान की वजह से आज हम आजाद हैं।

डीएम ने इस बात पर जोर दिया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पूरा विवरण और स्पष्ट इतिहास दर्ज होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष की सही जानकारी मिल सके। इसके लिए उन्होंने नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।कांवड़ मेले का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों और स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक व्यवस्था में भी अहम सहयोग दिया। इसी सहयोग से कांवड़ मेला सफल हुआ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी कुंभ मेले को भी सभी के सुझावों और सहयोग से भव्य और सफल बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में गोपाल नारसन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के पराक्रम और जीवन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग से प्रेरणा ले सके। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली मनोहर ने आजादी के आंदोलन और अपने साथियों के संघर्षों को याद किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने भारत भूषण, मुरली मनोहर, गोपाल नारसन, अनिल गिरी, मुकेश त्यागी, सुनील जोशी, बाल किशन कोरी, श्याम सुंदर सचदेवा, राजन कौशिक, रविंद्र शर्मा, शशि, सुनीता त्यागी, रीता गुलाटी, सुरेंद्र कुमार सैनी, नवीन शरण निश्चल, विशाल अग्रवाल और पार्षद हिमांशु गुप्ता सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों और आश्रितों को शॉल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *