Breaking
28 Aug 2026, Fri

तिरंगे के रंग में रंगा हरिद्वार, 457 युवाओं ने साइकिल रैली से दिया देशभक्ति का संदेश

हरिद्वार:(जीशान मलिक)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार की ओर से शुक्रवार को विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ते हुए हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर, सचिव/सिविल जज (एस.डी.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली रवाना होने से पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया।

साइकिल रैली में कुल 457 युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली खेल परिसर से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस खेल कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लकी कूपन ड्रॉ का आयोजन किया गया। रैली को चार वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक वर्ग से पांच-पांच विजेताओं का चयन किया गया और कुल 20 विजेताओं को आकर्षक सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर और जिला खेल अधिकारी ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ने मुख्य अतिथि सहित रैली में शामिल सभी 457 युवा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय के कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *