Breaking
30 Jul 2026, Thu

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा जिला कारागार और सम्प्रेक्षण गृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा जिला कारागार, रोशनाबाद एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, रोशनाबाद में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिला कारागार, रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर रहीं। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व और उनके कानूनी अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान सचिव ने बंदियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और उन्हें उचित विधिक सलाह भी प्रदान की। कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा ने कानूनी सहायता एवं बंदियों के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।जेल प्रशासन के सहयोग से बंदियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं पर एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, रोशनाबाद में भी विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा ने बच्चों को जनसंख्या दिवस का महत्व, इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।बच्चों के कौशल विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। अधिवक्ता शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प व सामान का अवलोकन कर उनकी सराहना की। साथ ही उन्होंने सम्प्रेक्षण गृह की भोजन सामग्री की गुणवत्ता का भी गहन निरीक्षण किया।

इन दोनों आयोजनों को सफल बनाने में जेल प्रशासन, डिप्टी जेलर प्रमोद दानू, सम्प्रेक्षण गृह अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर लॉ इंटर्न्स ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए बंदियों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *