Breaking
8 Jun 2026, Mon

“विधिक सेवा प्राधिकरण ने दवाईय कंपनी का निरीक्षण कर मजदूर अधिनियम कानून का पालन करने के दिए निर्देश”

 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय परिसर नैनीताल, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार सेफ ड्रग्स सेफ लाइफ अभियान के अन्तर्गत औषधी निरीक्षक हरिद्वार के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल हरिद्वार की सर्व फार्मास्यूटिकल और मेसकोर्ट फार्मास्यूटिकल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर व उनकी टीम  ने विस्तृत रूप से निरीक्षण किया।

दौरान निरीक्षण औषधी निरीक्षक अनीता भारती ने कम्पनी प्रबन्धक से समस्त लाइसेंसों को तलब किया एवं उचित रूप से साफ-सफाई, फिल्टर की सफाई, दवाईयों में प्रयोग होने वाले जल की स्वच्छता पर ध्यान देने का निर्देश भी दिया तथा लोहे के स्टैण्ड के स्थान पर फाइबर का स्टैण्ड लगाने का निर्देश दिए।इसी क्रम में दौरान निरीक्षण वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से उनके अधिकारों के विषय में चर्चा की, उनसे काम पर आने और छु‌ट्टी का समय पूछा एवं लन्च में मिलने वाले समय की जानकारी ली।

वहाँ के संचालक द्वारा अवगत कराया गया कि कंपनी में किसी भी मजदूर कानून का उल्लंघन नहीं हो रहा है तथा मेडिकल वेस्टेज का निस्तारण उचित प्रकार से किया जाता है कि क्योंकि चिकित्सकीय कचरा मानव जीवन के लिए हानिकारक होता है क्योंकि वर्तमान में कंपनी अपग्रेडेशन प्रोसेस में है, कंपनी में सभी निर्देशों का सख्ताई से पालन किया जाता है निर्देशित किया कि कम्पनी में किसी भी मजदूर कानून का उलंघ्घन नहीं होना चाहिए तथा मेडिकल वेस्टेज का निस्तारण उचित प्रकार से किया जाना चाहिए क्योंकि चिकित्सीय कचरा मानव जीवन के लिए हानिकारक होता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *