Breaking
26 Nov 2026, Thu

विधानसभा चुनाव को लेकर झबरेड़ा पुलिस सख्त, हिस्ट्रीशीटर नदीम 01 माह के लिए किया गया जिला बदर

झबरेड़ा:(जीशान मलिक) आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में झबरेड़ा पुलिस द्वारा आदतन अपराध में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर नदीम के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किए जाने हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट जनपद हरिद्वार द्वारा अभियुक्त नदीम को 01 माह की अवधि के लिए जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए गए।मजिस्ट्रेट के आदेश प्राप्त होते ही कोतवाली झबरेड़ा पुलिस द्वारा संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई अमल में लाई गई।पुलिस द्वारा जिला बदर किए गए अभियुक्त को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी गई है। उसे स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि निर्धारित एक माह की अवधि के दौरान जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

“जिला बदर किया गया अभियुक्त”

नदीम पुत्र सलीम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।

“पुलिस टीम”

1. उपनिरीक्षक नीरज रावत

2. हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *