
हरिद्वार:(जीशान मलिक) 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल, हरिद्वार में 9 नवम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज उपस्थित रहेंगे।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से आम जनता को संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

