दिल्ली:(जीशान मलिक)वर्ल्ड नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा का विजय हजारे टूर्नामेंट में बुधवार को तूफान देखने को मिला। सिक्किम के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने छक्के और चौकों की बरसात कर दी।रोहित शर्मा ने मात्र 62 गेंदों में शतक जड़ दिया।रोहित ने आठ छक्के और नौ चौके लगाते हुए अपनी लिस्ट-A करियर की 37 वीं सेंचुरी पूरी कर ली।

लेकिन शतक लगाने के बाद भी रोहित नहीं रुके और उन्होंने 155 रनों की शानदार पारी महज 94 गेंदों में खेली। अपनी पारी में रोहित ने 9 छक्के और 18 चौके लगाए। रोहित की इस पारी के दम पर मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से मात दी।
आपको बताते चले कि कई हजारो दर्शक पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही स्टेडियम पहुंच गए थे।ताकि सुपरस्टार बल्लेबाज़ रोहित की एक झलक मिल सके। पहली पारी के दौरान जब रोहित फील्डिंग कर रहे थे। तब स्टेडियम में ‘रोहित, रोहित’ और ‘मुंबई चा राजा’ के नारो की सदाएं गूंजने लगी।इतना ही नहीं रोहित को बॉलिंग दो भी दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय नारे का दौर जारी रहा।क्योंकि वे पूर्व भारतीय कप्तान को हर रूप में खेलते देखना चाहते थे। क्योंकि इस मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क था। इसलिए दिन भर दर्शकों की संख्या बढ़ती चली गई।
बल्ले से रोहित ने किसी को निराश नहीं किया।उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत एक शानदार पुल शॉट से की जो मिड-विकेट के ऊपर से सीमा रेखा के बाहर गया। इसके बाद उन्होंने अपेक्षाकृत अनुभवहीन सिक्किम के गेंदबाज़ी आक्रमण पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए अपनी ट्रेडमार्क सहजता के साथ बल्लेबाज़ी की।
उनके बल्ले से निकले हर शॉट पर स्टेडियम में शोर का स्तर आसमान छूने लगा। माहौल किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जैसा लग रहा था और 37 वर्षीय रोहित पूरी तरह से सुर्खियों में थे।रोहित बार-बार क्रीज से बाहर निकलकर गेंदबाज़ों पर आक्रमण करते दिखे। उन्हें एक गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया।

