Breaking
2 Aug 2026, Sun

रूडकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

रूडकी:(ज़ीशान मलिक)रूड़की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी परवेज पुत्र रिफाकत (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि आरोपी काफी समय से फरार था। 28.10.2025 को दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

“मामले की जानकारी…

वादिनी मुकदमा रहमानी पत्नी स्व० गुलशेर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति के परिजनों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया और जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मामला मु0अ0सं0 385/2025 धारा 80 (2) B.N.S व ¾ दहेज अधिनियम में पंजीकृत किया गया था।

“गिरफ्तारी की जानकारी…

अभियुक्त परवेज पुत्र रिफाकत को सिविल लाईन मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

“पुलिस टीम मे शामिल…

– उ0नि0 मोहन कठैत, कोतवाली रूडकी

– हेकानि0 321 प्रवीण, कोतवाली रूडकी

– कानि0 1419 प्रदीप डंगवाल, कोतवाली रूडकी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *