हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की कोई समस्या न हो और आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा एलपीजी गैस बुक कराई गई है, उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से तत्परता से गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा समस्या दर्ज कराई जाती है तो उसका तत्परता से निस्तारण किया जाए।
नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक लाइन न लगे, इसके लिए उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। केवाईसी के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केवाईसी करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि उपलब्ध स्टॉक के आधार पर व्यवसायिक सिलेंडर भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कराए जाएं। एलपीजी गैस की किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 01334 22399, 239444, मोबाइल नंबर – 9068197350।
चार धाम यात्रा को लेकर गैस आपूर्ति की कमी न हो, इसके लिए गैस एजेंसियों और जिला पूर्ति अधिकारी को स्टेकहोल्डर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए।
“पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपील…
जिलाधिकारी ने जनपद के जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस कनेक्शन की पाइप लाइन जा रही है, उन क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, होटल रेस्टोरेंट और धाबी के संचालकों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपील की। प्रबंधन पीएनजी गैस एजेंसी प्रांशु वालियान ने बताया कि घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कुल ₹7354 रुपए शुल्क देकर पीएनजी गैस कनेक्शन ले सकते हैं। व्यावसायिक और औद्योगिक पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के लिए मोबाइल नंबर 09935909486 पर संपर्क कर सकते हैं।

