Breaking
6 Jun 2026, Sat

रुड़की में गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर यूनिट ने बचाई जान

रुड़की:(जीशान मलिक) प्रातकाल 7:55 बजे फायर स्टेशन रुड़की को एक अग्निकांड की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार, BEG and CENTER पर नंदन कुमार के आवासीय घर के किचन में गैस सिलेंडर में लिंकेज होने से आग लग गई थी।

फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन लेकर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हाई प्रेशर से होजरील फैलाकर पंपिंग कर सिलेंडर में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया और सिलेंडर को फटने से बचाया।

आग से गैस पाइप आदि जल गए हैं। लेकिन अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते कार्रवाई नहीं की होती तो सिलेंडर फटने का भी डर था। कोतवाली सिविल रुड़की के चेतक पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया है। मौके पर मौजूद सेना के उच्च अधिकारियों एवं जवानों ने फायर यूनिट रुड़की की तत्काल कार्रवाई, रिस्पांस टाइम और जोखिमपूर्ण कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा भी की है।

“घटनास्थल पर गई टीम का विवरण…

1. लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार

2. डीवीआर विपिन तोमर

3. एफएम सुनील सिंह

4. एफएम शंकर कुमार।

फायर स्टेशन रुड़की की टीम की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की जानी चाहिए। उनकी कार्रवाई से न केवल आग पर काबू पाया गया, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *