Breaking
29 May 2026, Fri

रुड़की में अतिक्रमणकारियों व पॉलिथीन का उपयोग करने वालों कसा शिकंजा,26000 रुपए का जुर्माना गया वसूला

रुड़की:(जीशान मलिक) रुड़की नगर निगम प्रशासन ने प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चलाया अभियान। इस अभियान में दो दिन के अंदर 26000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी के निर्देश पर नगर निगम की टीम नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची जहां पर उन्होंने चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से बाजारों में पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग करने वालों की चेकिंग की गई। इसमें जहां पर भी पॉलीथिन प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदार मिले उनके चालान किए गए। कल और आज के अभियान में कुल 26000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

अधीक्षक गिरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि नगर निगम रुड़की द्वारा यूज़र चार्ज एवं पॉलिथीन के अंतर्गत विभिन्न टीमों द्वारा यूज़र चार्ज मद में विभिन्न कार्रवाई के अंतर्गत छह व्यक्तियों से ₹3500 ₹2,200/-, 05 व्यक्तियों से ₹5,300/- तथा 05 व्यक्तियों से ₹2,000/- की वसूली की गई। आज के अभियान में पॉलिथीन के विरुद्ध ₹1,000/- का चालान कर वसूली की गई। विभिन्न मदों में हुए चालान में कुल रुपये चौदह हजार की वसूली की गई।

साथ ही उन्होंने बताया है कि नगर निगम रुड़की की टीमों द्वारा कल यूज़र चार्ज में 05 व्यक्तियों से ₹2,800 रुपये, 04 व्यक्तियों से 2,000 रुपये, 05 व्यक्तियों से 2,000 रुपये तथा अन्य 3 कार्रवाई में1,500 रुपये की वसूली की गई। पॉलिथीन उन्मूलन अभियान में एक कार्रवाई में 1,200 रुपये- तथा अन्य कार्रवाई में 05 चालानों के माध्यम से ₹2,500/- की वसूली की गई। कुल यूजर चार्ज 8700 एवं पालीथीन चालान 2700 रुपये का चालान किया गया जिसमें सभी मदों में मिलाकर कुल बारह हजार की वसूली की गई।

नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां-जहां पर भी अतिक्रमण के बारे में सूचना मिल रही है। हमारे द्वारा वहां पर नगर निगम की टीम को जेसीबी लेकर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माने कार्रवाई लगातार होती रहेगी। प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश नहीं होगा।इस संबंध में सभी दुकानदारों,रेहडी व फड़ संचालकों को आगाह कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम के सभी मार्गों को साफ सुथरा बनाया गया है। नगर निगम क्षेत्र में जहां पर भी खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर मिले हैं।उनको भी साफ करा दिया गया है। प्लॉट के आसपास रह रहे लोगों को परिवारों को चेतावनी दी गई है कि वह खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर न लगाए । गली- मोहल्ले में आने वाली गाड़ी को ही कूड़ा दे। नगर निगम के सभी प्रवेश द्वारों की पूरी तरह सफाई कराई गई है। स्वच्छता और अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *