हरिद्वार:(चीफ एडिटर)सोशल मीडिया पर नकली बंदूक दिखाकर वीडियो बनाना पड़ा युवक को भारी। विरेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह निवासी मोहनपुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 1 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद आपको बता दे कि हरिद्वार में पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर अपलोड की गई थी। जिस संबंध में स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी। सोशल मीडिया पर अपलोड उक्त वीडियो को चेक किया। तो वीडियो में अभियुक्त उपरोक्त पिस्टल प्रदर्शित करते हुए दिख रहा था। इस संबंध में अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार मय चेतक कर्म0गण कांस्टेबल आलोक नेगी कांस्टेबल कपिल कुमार द्वारा उपरोक्त पते पर जाकर पूछताछ हेतु बुलाया गया सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई।तो उपरोक्त द्वारा बताया मैंने नकली पिस्टल को दिखकर वीडियो बनाई थी पिस्टल का निरीक्षण करने पर पाया गया की पिस्टल प्लास्टिक रबड़ की नकली पिस्टल है उपरोक्त द्वारा भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर क्षेत्र का माहौल खराब किया गया है।जिसमें स्थानीय लोगों में रोष उत्पन्न हुआ जिससे शांति व्यवस्था भंग करने की प्रबल संभावना है क्षेत्र की शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु उपरोक्त अभियुक्त धारा 170 BNS में किया गया गिरफ्तार ।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
“नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त…
वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह निवासी मोहनपुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।हाल निवासी गली नंबर 1सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
“पुलिस टीम में शामिल…
1-प्रभारी चौकी बाजार अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
2-कांस्टेबल आलोक नेगी
3-कांस्टेबल कपिल कुमार।

