Breaking
29 May 2026, Fri

पतंग पंचमी से पहले हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चाइनीज मांझे के 133 गिट्टू के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस का को मिली बड़ी सफलता महज बसंत पंचमी के तीन दिन पहले थाना ज्वालापुर क्षेत्र में जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 133 गट्टू सहित विक्रेता को गिरफ्तार किया। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के चलते चाइनीज मांझा चोरी छुपे बेचने वाले कुछ दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल द्वारा जानलेवा चाइनीस मांझे को लेकर सभी थाना प्रभारी को अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। वही ज्वालापुर कोतवाली कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग एवं मांझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना पर मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो पुलिस के होश उड़ गए, वहीं पुलिस को देख एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

वहीं इस बाबत पर वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि पकड़े गया युवक से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर बताया। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर रखे 02 प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर चेक किया गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा (कुल 133 गट्टू) बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया तथा आरोपी को जुर्म से अवगत कराते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। वहीं ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम की जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ ही बड़ी कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

सूत्रों के मुताबिक चाइनीज मांझा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बेचा जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विक्रेताओं को न तो पुलिस का खौफ है और न ही प्रशासन का। ग्रामीण इलाको में प्रोविजन स्टोरों और अपने घरों में इस मांझे को विक्रेता बेच रहे है।जिसकी भनक किसी को नहीं लगती।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *