Breaking
6 Jun 2026, Sat

रुड़की पुलिस से गंग नहर की मध्य पटरी पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दूसरा फरार

रूड़की:(जीशान मलिक)रुड़की में मोबाइल छीनने की घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की मय फ़ोर्स सोलानी पार्क जाने वाले मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कि तभी कलियर की ओर से एक बिना नंबर बाइक जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। तो जैसे ही उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर बाईक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फ़ायर किया।

जिसके संबंध में तत्काल सैंटर को अवगत कराया गया। व मोटरसाइकिल का पीछा किया गया।तो गंग नहर के मध्य वाली पटरी पर बाइक सवार कि बाइक अचानक स्लिप हो गई। बदमाश पुलिस पार्टी पर लगातार फ़ायर कर रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए सरेंडर चेतावनी देते हुए फ़ायर किया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। वह एक व्यक्ति मौक़े देख कर फ़रार हो गया।घायल व्यक्ति को तत्काल मौके से अस्पताल भेजा गया। जिसने पूछताछ में नाम बादल निवासी चौंधाहेड़ी थाना देवबंद सहारनपुर बताया पुलिस पार्टी पर फ़ायर करने का कारण पूछा तो बताया कि कल सुबह हमने पीर बाबा कॉलोनी के सामने से एक महिला की चेन तोड़ी थी आज भी हम किसी घटना की तलाश में थे।घायल व्यक्ति ने मौके से फरार वाले व्यक्ति का नाम ऋतिक बताया जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है l

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *