Breaking
13 Jun 2026, Sat

“रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार!

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मलकपुर चुंगी पर चेकिंग के दौरान 1 अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

“गिरफ्तार अभियुक्त…

मोहित पुत्र राजपाल निवासी नेनहेडा अनंतपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

“बरामदगी…

– 1 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर

– 1 जिंदा कारतूस 315 बोर।

“पुलिस टीम में शामिल…

उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह

हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार।

अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 115/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *