रूड़की:(जीशान मलिक) गौ तस्करी के खिलाफ रुड़की पुलिस और उत्तराखंड गौ स्क्वाड टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने भारत नगर स्थित फहीम की दुकान पर दबिश देकर गौमांस बेच रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।दिनांक 08.07.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि भारत नगर में गौमांस की बिक्री हो रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस और गौ स्क्वाड की टीम ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने परवेज पुत्र वहीद, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुस्लिम कॉलोनी भंडारीबाग, कोतवाली पटेलनगर देहरादून, हाल निवासी C/O तौफीक, निकट उमर गुल फताक मस्जिद बंदा रोड रुड़की को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान दुकान से180.53 किलोग्राम गौवंशीय मांस, 20 पशु खुर और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 297/2026 धारा 5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की पहचान फहीम उर्फ सोनू पुत्र तस्लीम, निवासी इमली रोड रुड़की के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
“पुलिस टीम”
उ0नि0 शरद सिंह, उत्तराखंड गौ स्क्वाड हरिद्वार, अपर उ0नि0 बलबिंदर सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, प्रवीण कुमार, ब्रिज किशोर, राजेंद्र और महिला कांस्टेबल लखमीरी, उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र इस कार्रवाई में शामिल रहे।

