Breaking
22 Apr 2026, Wed

रिजल्ट के बाद मीडिया को ई-मेल और पेन ड्राइव से मिलेगा उत्तराखंड बोर्ड का डेटा

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा द्वितीय वर्ष 2025 का परिणाम घोषित करेगा।

सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, परिषद के रामनगर सभागार में रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया को परिणाम ई-मेल आईडी एवं पेन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए मीडिया संस्थानों को परिषद कार्यालय रामनगर से निर्धारित प्रारूप पर अधिकार पत्र प्रस्तुत करना होगा। बिना अधिकार पत्र के किसी भी संस्थान को रिजल्ट का डेटा नहीं दिया जाएगा।

“ये शर्तें माननी होंगी!

परिषद ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट का उपयोग केवल परीक्षाफल प्रकाशन के लिए होगा, विज्ञापन में नहीं किया जा सकेगा। परीक्षार्थियों से रिजल्ट देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिजल्ट केवल उसी संस्थान द्वारा उपयोग होगा जिसके नाम अधिकार पत्र जारी हुआ है। तकनीकी त्रुटियों के लिए संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी और केवल परिषद का अंक पत्र ही आधिकारिक माना जाएगा।परिषद का कहना है कि रिजल्ट परीक्षार्थियों तक शीघ्र पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *