
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया, जिसमें से दो ने पदक जीतकर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। अर्नव यादव ने 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शिवांशु बिष्ट ने अंडर-38 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। ऋषभ बिष्ट ने अंडर-41 किलोग्राम वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या सीमा सैनी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ताइक्वांडो कोच रविंदर परमार ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने पहले जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता, फिर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।


