
रुड़की:(जीशान मलिक) थाना सिविल लाइन पुलिस ने ढंडेरा सब्जी मंडी के पास महिला से पर्स झपटने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर को ढंडेरा सब्जी मंडी में एक महिला का पर्स झपटने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।


इसी दौरान 06 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पीछे पुरानी खंडहर बिल्डिंग के पास से दो युवकों को बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने पर्स झपटने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


