
देहरादून:(जीशान मलिक) जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग (EBC) के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर Fresh और Renewal दोनों तरह के आवेदनों की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही संस्थानों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर ही रहेगी।


उन्होंने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अपने संस्थान में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र-छात्राओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं और दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदनों को समय पर जनपद स्तर पर अग्रसारित करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी अपील की है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय से अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें।


