Breaking
21 Apr 2026, Tue

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया 53 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शनिवार को रावली महदूद क्षेत्र की लक्ष्मीनगर, महावीर विहार और नेहरू नगर कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 53 लाख रुपये की लागत से इन सड़कों को लाकिंग टाइल्स से बनाया जाएगा। कार्य पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर विधायक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं आने देगी और जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने कहा कि विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण में अभूतपूर्व तेजी आई है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, विपिन चौहान, विनीत चौहान, संजीव पाल, सोनू चौहान, अमित पाल, विजय पुंडीर, मुकेश शर्मा, व्यापक चौधरी, मांगेराम, सुभाष, लोकेश, जयवीर सिंह, विक्रांत कौशिक, दिनेश चौहान, गुड्डू पाल, आकाश पाल, विचित्र चौहान, विनोद कुमार और सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *