देहरादून:(चीफ एडिटर)देहरादून महानगर में लगातार बढ़ रही सट्टेबाज़ी, नशाखोरी, अवैध स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों और वेश्यावृत्ति के खिलाफ आज युवा सेना (शिवसेना) ने जोरदार कदम उठाया। प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी के निर्देश पर युवा सेना के महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।
संगठन का कहना है कि यदि जल्द ही इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो वे जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपते समय महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट, उपाध्यक्ष सुमित चौधरी सहित नीरज कुमार, मनोज रावत, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, मयंक गर्ग, आशीष रावत, आयुष बिष्ट, रोहित पाल और रवि मौजूद रहे।
इस मौके पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा—
“पुलिस प्रशासन आपके साथ खड़ा है, लेकिन सभी कार्य कानून के दायरे में रहकर ही किए जाने चाहिए। यदि आप इन अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए गंभीर हैं तो सीधे हमसे संवाद करें। आपकी पहल सराहनीय है और प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।”
कार्यक्रम के समापन पर युवा सेना महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट ने संकल्प लिया कि देवभूमि देहरादून को नशा और अपराध से मुक्त कराने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।

