
रुड़की:(जीशान मलिक) कोतवाली रुड़की पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन घटना से पहले ही उसे पकड़ लिया गया।पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर की देर रात पुलिस टीम मोहनपुरा पुलिस चेक पोस्ट के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।


पूछताछ में आरोपी की पहचान सचिन पुत्र संजय, निवासी डिफेंस कॉलोनी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 400/2026 के तहत धारा 25(1-ख)(क) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल 104 रजत चौधरी और कांस्टेबल 1331 अनिल शर्मा शामिल रहे।


