Breaking
10 Oct 2026, Sat

राजस्थान के चूरू में कुदरत का कहर…आसमान छूता रेतीला बवंडर, दिन में छाया अंधेरा

राजस्थान:(जीशान मलिक) राजस्थान के चूरू में शनिवार दोपहर मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोग सहम गए। अचानक उठे विशाल रेतीले बवंडर ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर 2 बजे के करीब आसमान तक ऊंचा धूल का गुबार उठा और देखते ही देखते दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया।तेज धूल भरी आंधी के साथ आसमान में विशाल डस्ट डेविल बना। धूल का बवंडर इतना घना था कि रास्ता देखना मुश्किल हो गया। दृश्यता शून्य होने से सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। लोग जहां थे वहीं रुक गए। दुकानों के शटर गिर गए और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आंधी इतनी तेज थी कि टीन-टप्पर उड़ने लगे, पेड़ों की टहनियां टूट गईं। पूरे शहर में धूल की मोटी परत जम गई। करीब 20-25 मिनट तक चले इस तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और हीटवेव के कारण अगले 48 घंटे ऐसे ही धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। चूरू, बीकानेर, जैसलमेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *