हरिद्वार:(चीफ एडिटर) चारधाम यात्रा 2026 और आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी की अगुवाई में टीम ने रुड़की नगर निगम और भगवानपुर पुहाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने 14 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य तेल, मसाले, पेय पदार्थ, नूडल्स और बेकरी उत्पादों के 7 नमूने लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विभाग ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षण भी दिया और साफ-सफाई व गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए पूरे जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

