Breaking
21 Jun 2026, Sun

SSP नवनीत सिंह ने ली क्राइम मीटिंग: ‘पिल्ला गैंग’ और रीलबाजों पर कसेगा शिकंजा 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मई माह की क्राइम मीटिंग हुई। बैठक में एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल समेत सभी CO और थाना प्रभारी मौजूद रहे।SSP ने कनखल, कलियर और सिटी हरिद्वार में हुए बच्चा चोरी के तीनों गंभीर मामलों में बच्चों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम की सराहना की। सोमवती अमावस्या स्नान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर भी मुख्यालय स्तर से मिली प्रशंसा से अवगत कराया।

SSP ने दो टूक कहा कि करियर बनाने की उम्र में 20-22 साल के लड़के ‘पिल्ला गैंग’ बनाकर उत्पात मचा रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को इन्हें चिन्हित कर सही रास्ते पर लाने के निर्देश दिए। अवैध असलहों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर धौंस दिखाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। “कानून सर चढ़ी खुमारी उतार देगा” – SSP ने चेताया।आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करने, जरूरी निर्माण-मरम्मत और उपकरणों की डिमांड समय से भेजने को कहा। लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। CO को हर हफ्ते समीक्षा कर लापरवाह विवेचकों को चिन्हित करने को कहा गया।

अन्य अहम निर्देश”

1. डायल-112 की हर शिकायत का मौके पर जाकर निस्तारण हो।

2. ऑनलाइन शिकायतों को गंभीरता से लें, छोटी गड़बड़ी बड़ा बवाल बन सकती है।

3. फायर स्टेशन अलर्ट रहें, गर्मी में आग की घटनाएं बढ़ी हैं।

4. महिला अपराध में पीड़िता से खुद मिलकर मदद करें थाना प्रभारी।*

5. स्कूल खुलने-छुट्टी के वक्त चेतक पुलिस गेट पर रहे, छेड़छाड़ रुके।

6. बैंक, सर्राफा बाजार में रोज औचक चेकिंग हो।

7. अपराध रोकना प्राथमिकता हो, सिर्फ इंतजार न करें।

8. शाम को थाना प्रभारी खुद फोर्स लेकर चेकिंग करें, सत्यापन जारी रखें।

SSP ने कहा कि दबंगई दिखाने वालों पर कानून का कठोर प्रहार होगा। मुख्यालय के अभियानों में हरिद्वार का प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन और सक्रियता चाहिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *