Breaking
30 Jul 2026, Thu

मुरादाबाद में हुआ सृजन सम्मान समारोह, कवियों की प्रस्तुति ने बांधा समा

मुरादाबाद में हुआ सृजन सम्मान समारोह, कवियों की प्रस्तुति ने बांधा समा

मुरादाबाद, आलम अंसारी | भगवा सनातन टाइम्स

यू.पी. प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आयोजित 158वें सृजन सम्मान समारोह में उर्दू और हिंदी साहित्य के दो प्रतिष्ठित नामों को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ शायर नदीम फर्रुख को सृजन उर्दू सम्मान और आजमगढ़ के प्रख्यात कवि विजयेंद्र करुण को सृजन हिंदी सम्मान से नवाज़ा गया।

समारोह में सर्वेश अस्थाना, हसीब सिद्दीकी, सच्चिदानंद शलभ और भ्रमर बैसवारी द्वारा दोनों साहित्यकारों को शॉल, प्रतीक चिन्ह और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन रश्मि शरद और संचालन वर्षा श्रीवास्तव ने किया। काव्यपाठ के सत्र में अंकिता शुक्ला, श्वेता मनस्वी, सहित सम्मानित रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

काव्यपाठ के उपरांत मंच पर सन्नाटा पसर गया जब समारोह की सदस्य सरोजबाला सोनी के ज्येष्ठ पुत्र के असामयिक निधन की सूचना मिली। इस दुःखद समाचार के बाद पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे, ओजकवि सुरेश फक्कड़, लोककवि अबोध और अन्य उपस्थित साहित्यकारों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

शोकसभा में मौजूद प्रमुख साहित्यप्रेमियों में अरविंद झा, महेश गुप्त, प्रमोद श्रीवास्तव, निर्भय निश्छल, सिराज खान, श्याम किशोर वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, खुशीराम बाजपेई, रविशंकर श्रीवास्तव रवि, अजय कुमार, गिरधर खरे, प्रेम शंकर बेताब, राजेश राज, अमित श्रीवास्तव, कुलदीप अन्तस्, प्रतिभा श्रीवास्तव, फरीद नकवी, अनुराग श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र नाथ त्रिवेदी, मनमोहन बरकोटी, वीणा वाणी वत्सल, अशोक यादव और सत्येंद्र सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम भले ही शोक के कारण बीच में स्थगित हो गया, लेकिन साहित्य के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना सभी के दिलों में जीवित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *