Breaking
5 Jun 2026, Fri

पुलिस पर अब कैमरे की नजर – पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में अहम कदम

न्यायिक प्रक्रिया को मिलेगा टेक्नोलॉजी का साथ, बॉडी कैमरे बनेंगे अहम हथियार

देहरादून,विवेक नेगी,भगवा सनातन टाइम्स

पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज पुलिस लाइन देहरादून में बॉडी वार्न कैमरों के प्रशिक्षण हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया।

 

कार्यशाला में अधिकारियों को कैमरों की उपयोगिता, तकनीकी विशेषताएं और संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये कैमरे घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान दर्ज करने, तथा विवेचना प्रक्रिया को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

 

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि बॉडी वार्न कैमरे पहनने से न सिर्फ पुलिसकर्मियों के आचरण में सुधार आएगा, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। घटना के हर पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया जा सकेगा, जिससे भविष्य में न्यायिक प्रक्रिया के दौरान यह फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में यह तकनीक पूरे जनपद में लागू की जाएगी ताकि विवेचना और पुलिस कार्यवाही में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को और अधिक मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *