मुरादाबाद जिला कारागार में पत्रकारों की जेलर से मुलाकात
मुरादाबाद, 20 जून 2025
जिला कारागार मुरादाबाद में आज डिप्टी जेलर राही से वरिष्ठ पत्रकार आलम अंसारी ने मुलाकात की। इस दौरान फैजान पत्रकार भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान आलम अंसारी ने जेल परिसर की साफ-सफाई को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और सुधार की मांग की। जेलर राही ने पत्रकारों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
जेलर राही ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जेल में सफाई व्यवस्था अच्छी है और कैदियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी पत्रकारों द्वारा उठाए गए सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि व्यवस्थाएं और बेहतर हो सकें।


