Breaking
11 Aug 2026, Tue

होटल की तीसरी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत!

ऋषिकेश:(ज़ीशान मालिक)देवभूमि के शांत वातावरण में योग और आध्यात्म की तलाश में आई एक विदेशी पर्यटक की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में रोमानिया की एक महिला पर्यटक ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना तपोवन के एक होटल में ठहरी हुई थी। 9 अप्रैल की अल सुबह करीब 3:30 बजे क्रिस्टीना ने पास के ही एक दूसरे होटल की तीसरी मंजिल से अचानक छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

“पुलिस जांच में ‘असामान्य व्यवहार’ की बात आई सामने”

मुनिकीरेती पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।मानसिक तनाव की आशंका: पुलिस जांच में पता चला है कि मौत से कुछ समय पहले महिला का व्यवहार काफी असामान्य था।CCTV फुटेज कब्जे में: थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने इस दु:खद घटना की जानकारी रोमानियाई दूतावास को दे दी है। फिलहाल महिला का शव एम्स ऋषिकेश/सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। दूतावास से निर्देश मिलने और औपचारिकताओं के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *