Breaking
20 Apr 2026, Mon

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से पहले बढ़ा तनाव, ईरानी विदेश मंत्री बोले – अमेरिका पर भरोसा नहीं

इस्लामाबाद:(जीशान मलिक)पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली शांति वार्ता से ठीक पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि तेहरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

“अमेरिका ने बार-बार तोड़े वादे”: अराघची”

वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचने से पहले जारी बयान में अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने अतीत में बार-बार अपने वादों का उल्लंघन किया है और कूटनीति के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि ईरान इस बातचीत में अविश्वास के माहौल के साथ शामिल हो रहा है। इसके बावजूद अराघची ने उम्मीद जताई कि बातचीत से कोई सकारात्मक रास्ता निकल सकता है।

“पाकिस्तान कर रहा मध्यस्थता, माहौल संवेदनशील”

इस अहम वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास के कारण माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है।

राजनयिक सूत्रों के मुताबिक वार्ता का मुख्य एजेंडा क्षेत्रीय सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों से जुड़े मुद्दे हैं। ईरान का कहना है कि वह सम्मानजनक शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी दबाव में समझौता नहीं करेगा।

अमेरिकी पक्ष की ओर से अभी तक अराघची के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरी दुनिया की नजर इस वार्ता पर टिकी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *