Breaking
8 Oct 2026, Thu

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंचकर लिया गैस आपूर्ति का जायजा

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा और कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।

“गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक की पहल को सराहते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

“रेस्टोरेंट संचालक ने बताया गैस आपूर्ति की स्थिति!

रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। उन्होंने बताया कि वो गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

“मुख्यमंत्री धामी की लोगो से अपील…

मुख्यमंत्री ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो देश एकजुटता से इस चुनौती का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि गैस के विकल्प के तौर पर इडक्शन सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है। सरकार हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *