हरिद्वार:(जीशान मलिक) रक्षा बंधन के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिठाई दुकानों, डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान लड्डू और गुलाब जामुन समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। वहीं, कनखल की डेयरी से पनीर के दो नमूने भी लिए गए। जगजीतपुर के एक रेस्टोरेंट और भूपतवाला की निर्माण इकाई पर बिना खाद्य पंजीकरण के संचालन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन तक अभियान लगातार जारी रहेगा।
मिठाई विक्रेता का चालान, लड्डू-गुलाब जामुन के नमूने जांच को भेजे

By zeeshan
Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।
