Breaking
22 Sep 2026, Tue

मस्जिद-ए-हराम के मुअज्जिन शेख इब्राहिम अल-मदनी का निधन,51 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिल्ली:(जीशान मलिक) मक्का मस्जिद-ए-हराम के वरिष्ठ मुअज्जिन शेख इब्राहिम अल-मदनी का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी हरमैन शरीफैन के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी गई।शेख इब्राहिम अल-मदनी मस्जिद-ए-हराम की मुकब्बिरिया के सदस्य थे। मुकब्बिरिया में तैनात मुअज्जिन अजान देते हैं और जरूरत पड़ने पर इमाम की तकबीर की आवाज नमाजियों तक पहुंचाते थे।

बताया जाता है कि शेख इब्राहिम धार्मिक माहौल में पले-बढ़े थे और बचपन से ही अजान से जुड़े रहे। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में मदीना मुनव्वरा में अपने मोहल्ले की मस्जिद से अजान देना शुरू किया था। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने तक वह तीन पड़ोसियों के साथ बारी-बारी से अजान देते रहे। शहर से बाहर शिक्षण कार्य में व्यस्तता के चलते करीब सात साल तक अजान देने का उनका सिलसिला रुका रहा।1428 हिजरी में उन्हें मस्जिद अल-मदाह में अजान के लिए बुलाया गया। वहां सेवाएं देने के बाद उन्हें मस्जिद-ए-हराम में अजान देने की सआदत हासिल हुई, जहां उन्होंने लंबे समय तक खिदमत अंजाम दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *