Breaking
18 Sep 2026, Fri

मसूरी से लापता नाबालिग युवती को दून पुलिस ने पंजाब से सकुशल किया बरामद

मसूरी से लापता नाबालिग युवती को दून पुलिस ने पंजाब से सकुशल किया बरामद

देहरादून,भगवा सनातन टाइम्स

दिनांक 08 जुलाई 2025 को मसूरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना मसूरी में तहरीर दी गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री परिजनों की डांट के बाद नाराज़ होकर बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपनी ओर से रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, परंतु युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। तहरीर के आधार पर थाना मसूरी में मुकदमा संख्या 30/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर युवती की बरामदगी के लिए तत्काल थाना मसूरी पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और युवती की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से आस-पास के थानों में प्रसारित किया।

मैनुअल पुलिसिंग व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच आगे बढ़ी और पता चला कि गुमशुदा नाबालिग युवती पंजाब के मानसा जिले के ग्राम बरेटा में है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम को तत्काल पंजाब रवाना किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम बरेटा, थाना बरेटा, तहसील बुड लाण्डा, जिला मानसा, पंजाब से युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने दून पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जनता का विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *