Breaking
28 May 2026, Thu

मजिस्ट्रेट को दिया बयान, ‘मौत की जिम्मेदार ससुराल’: इलाज के दौरान विवाहिता ने तोड़ा दम 

हरिद्वार:(जीशान मलिक)कासमपुर गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने पति, जेठ और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

“क्या है मामला?

कासमपुर निवासी मंजूर उर्फ काला की पुत्री की शादी करीब 8 साल पहले ग्राम पीरपुरा निवासी सलमान पुत्र मजाहिर के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि संतान न होने पर ससुराल में अक्सर विवाद होता रहता था।और महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

बीती 17 मई की शाम युवती की तबीयत अचानक बिगड़ी। विनय विशाल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

“मृतका का कथित बयान”

मायके पक्ष का दावा है कि इलाज के दौरान महिला ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट और पुलिस के सामने बयान दिया कि उसे पति सलमान, जेठ जहांगीर और ससुराल वालों ने जहर दिया है। उसने यह भी कहा कि मौत होने पर इसके जिम्मेदार पति सलमान, जेठ जहांगीर और ससुराल पक्ष होगा।

मौत की खबर पर अस्पताल और थाने में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के कथित बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता तो शायद जान बच सकती थी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *