Breaking
21 Apr 2026, Tue

मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश ,मनन ढींगरा 15 मार्च2025
क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कोश्यारी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्री डॉ. अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह प्रेम और सौहार्द का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।

होली के इस पावन अवसर पर मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी संवाद हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *