Breaking
5 Aug 2026, Wed

“भोले के सेवकों के लिए 32 सहारे: कांवड़ मार्ग पर 7112 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क उपचार”

हरिद्वार:(जीशान मलिक) पवित्र कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ पटरी मार्ग सहित पूरे जनपद में 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए हैं। यहां शिवभक्तों को चोट, थकान या अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत निशुल्क उपचार दिया जा रहा है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न शिविरों में 6666 शिवभक्तों का उपचार किया गया। यात्रा के पहले दो दिनों में कुल 7112 श्रद्धालुओं को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल चुकी है।

इस बार हरिद्वार में पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी तैनात की गई हैं। ये मोबाइल यूनिट मार्ग पर चलकर शिवभक्तों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध करा रही हैं।डॉ. सिंह ने बताया कि सभी शिविरों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें 24 घंटे तैनात हैं। दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान खूब पानी पिएं, बीच-बीच में विश्राम करें और कोई भी परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में संपर्क करें।जनपद प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और स्वस्थ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मुस्तैद है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *