
नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)माह-ए-रमजान इस्लाम के सबसे पाक और मुबारक महीनों में से एक है, जोकि शाबान के बाद आता है. दुनियाभर के मुसलमानों को रमजान का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जो कि आखिरकार खत्म हुआ. आज यानी 1 मार्च को भारत में रमजान का चांद नजर आया है, जिसके बाद मुसलमानों में खुशी का माहौल है. दिन ढलने के साथ ही सभी की निगाहें आसमान पर ही टिकी हुई थी, क्योंकि चांद का दीदार कर माह-ए- रमजान की मुबारकबाद दी जाती है और रोजे रखे जाते हैं.


भगवा सनातन टाइम्स परिवार की और से सभी मुस्लिम समुदाय के लोगो क़ो रमजान मुबारक. ईश्वर(अल्लाह पाक) आपको पुरे माहा के रोजे रखने की तौफीक अता फरमाए आमीन।


