Breaking
8 Oct 2026, Thu

भारतीय सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

दिल्ली:(जीशान मलिक) भारतीय सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी सिनेमा के अनमोल रत्न, बेबाक अंदाज और दमदार अदायगी के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर अचेत अवस्था में पाए गए थे। परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अभिनेता को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जो निधन का कारण बना। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। नियमानुसार मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

नाना पाटेकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1978 में फिल्म ‘गमन’ से की थी। उन्हें वास्तविक पहचान फिल्म ‘अंकुश’ से मिली। इसके बाद ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। उन्होंने गंभीर, एक्शन और हास्य, हर किरदार में जान फूंकी। ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी का उनका किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।उन्हें अभिनय में योगदान के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *