Breaking
1 Nov 2026, Sun

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं को सराहा

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) केंद्रीय लघु मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी आज शुक्रवार पूर्वाह्न बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे इससे पहले सुबह केंद्रीय मंत्री ने बाबा केदार के दर्शन किये।

केंद्रीय मंत्री का हैलीपेड पर बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा जिला प्रशासन एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री पारिवारिक जनों के साथ बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे वेद पाठ-पूजा संपन्न की देश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर में दर्शन के पश्चात (बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया ,भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।केंद्रीय मंत्री ने मुख्य कार्याधिकारी से बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत जानकारी ली। मुख्य कार्याधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।जिसमें से छ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। तीर्थयात्रियों हेतु सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की गयी है।

(बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थानाअध्यक्ष नवनीत भंडारी,अमित बंदोलिया,सहायक अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल , भूपेंद्र रावत,केदार सिंह रावत, संजय तिवारी , सत्येंद्र चौहान वैभव उनियाल, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल दिनेश भट्ट,अमित पंवार, हरीश जोशी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *