Breaking
3 Aug 2026, Mon

भगवानपुर क्षेत्र के छाप्पुर गांव में बैंड बाजे के साथ निकाली रविदास की शोभा यात्रा नेता सुबोध राकेश ने किया शुभारंभ

भगवानपुर:(रागिब नसीम)विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के छाप्पुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास शोभायात्रा निकाली गईं.शोभायात्रा में जगह_जगह लोगों ने संत संत शिरोमणि गुरु रविदास का आशीर्वाद लिया तो वहीं साथ ही साथ ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया.छा प्पुर गांव में शोभायात्रा में मुख्य अतिथि भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने संत शिरोमणि गुरु रविदास का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल बनाने और हर कदम पर सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के बताए मार्गों पर चलना चाहिए.सत्य, अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चल कर हम गुरु के बताए मार्गो पर ही चल पाएंगे.इससे जीवन में खुशियां और सफलताएं हमारे कदम चूमेंगी.

इस शुभ अवसर पर वीर सिंह, पदम कुमार,अर्जुन कुमार,अर्जुन बर्मन, अरुण कुमार,रोहिताश गौतम,शेखर कुमार, पवन कुमार,मिंटू कुमार, नीटू कुमार,धर्मेंद्र प्रधान,रकम सिंह,चंद्रभान,जसबीर,अजय कुमार,सोमपाल,राहुल कुमार,अजय कुमार,और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *