Breaking
13 Sep 2026, Sun

जनहित दिव्यांग सेवा समिति के संस्थापक सलीम मलिक व प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल गोतम ने समाज कल्याण अधिकारी को मोमेंटो पत्र देकर किया सम्मानित,

हरिद्वार:(जीशान मलिक)आज दिनांक 11/02/25 को जनहित दिव्यांग सेवा समिति के संस्थापक सलीम मलिक व प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल गोतम ने समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग वृद्ध विधवा सभी के लिए जनहित दिव्यांग सेवा समिति पूरे हरिद्वार जिले में दिव्यांग पेंशन यूं डी आई कार्ड शादी अनुदान राशि दिलवाना ओर गरीब अनाथ निर्धन गरीब असहाय लोगों की हर संभव मदद करती है.और हमें बहुत ही गर्व होता है.कि ऐसी संस्था हमारे जिले में कार्य कर रही है.

संस्थापक सलीम मलिक ने कहा कि संस्था आने वाले समय में दिव्यांग व्यक्ति के लिए नि:शुल्क विद्यालय संचालित करने जा रही है. और दिव्यांग लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के रोजगार की भी व्यवस्था करने जा रही है जिसमें लोगों को रोजगार भी मिलेगा .

प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल गोतम ने बताया कि जल्द ही संस्था जनहित दिव्यांग सेवा समिति की तरफ से ब्लड बैंक भी संचालित किया जाएगा जिससे समाज के हर व्यक्ति वर्ग की मदद हो सके.

उपस्थित सदस्य अभिषेक सक्सेना कनिष्ठ सहायक समाज कल्याण दिनेश सैनी, अनूप कुमार प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष विपिन, संदीप चौधरी बालकरण, आदि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *