Breaking
5 Jun 2026, Fri

ब्रेकिंग न्यूज: हरिद्वार में राजस्थान की बस हादसे का शिकार, 1 की मौत, 25 घायल मेला अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजस्थान से आ रही एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए और एक महिला यात्री की मौत हो गई।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल, NDRF, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक, एक घायल महिला यात्री को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।जिला प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। सप्तऋषि क्षेत्र में यातायात कुछ देर बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *