Breaking
14 Jun 2026, Sun

बुद्ध पूर्णिमा स्नान की तैयारियां पूरी, एसएसपी नवनीत सिंह ने फोर्स को किया ब्रीफ

हरिद्वार:(जीशान मलिक)बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारियों की मौजूदगी रही। स्नान पर्व के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभय सिंह ने स्नान संचालन, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की निकासी की योजना साझा की। एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने भीड़ के मुताबिक ट्रैफिक प्लान एक्टिवेट करने पर जोर दिया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी जोनल ऑफिसर्स को आज शाम तक अपने-अपने जोन-सेक्टरों का व्यक्तिगत भ्रमण कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा भी चल रही है, जिससे पिछले वर्ष से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सभी अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और मेला कंट्रोल को अपडेट देते रहेंगे।

भीड़ का आंकलन कर यातायात प्लान अलग से लागू किया जाएगा। सड़क किनारे कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा। निर्धारित पार्किंग में ही वाहन पार्क कराए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। प्रभारी कंट्रोल रूम को सीमावर्ती जनपदों से ट्रैफिक की जानकारी लेकर वैकल्पिक प्लान जारी करने के निर्देश दिए गए।मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है।अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संवेदनशीलता से दायित्व निभाएं। घाटों पर विशेष निगरानी रखें। एक जगह भीड़ इकट्ठा न होने दें और आवागमन बाधित न हो।

स्नान ड्यूटी में 7 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 11 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 38 उपनिरीक्षक, 6 महिला उपनिरीक्षक, 156 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 38 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 1 कंपनी 2 प्लाटून पीएसी, 2 बीडीएस टीम, 2 घुड़सवार टीम, 16 जल पुलिस कर्मी, 10 अभिसूचना कर्मी, 2 फायर यूनिट, आपदा राहत दल की 1 प्लाटून, 3 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के 2 टीआई, 10 टीएसआई और 25 कांस्टेबल भी ड्यूटी पर रहेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *