हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने संगठन को मजबूती देने के लिए विकास त्यागी को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
शीर्ष नेतृत्व ने विकास त्यागी की सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। विकास त्यागी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश भर से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस मौके पर सुमित सिंघल, विशाल गोयल, सुनील शर्मा, साहब सिंह कुमाई, अखिलेश कुमाई, विशाल गुप्ता, किसान यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अंकित भट्ट, रवीश नेगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

