Breaking
28 Oct 2026, Wed

बीएचईएल हरिद्वार ने डिस्पैच किया 700 मेगावाट टीजी स्टेटर

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) बीएचईएल हरिद्वार ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट क्षमता वाले टर्बो जनरेटर स्टेटर का सफलतापूर्वक निर्माण कर उसे रवाना किया।एनपीसीआईएल के एसोसिएट डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक दिनेश सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को डिस्पैच किया। इस दौरान विवेक अग्रवाल ने कहा कि इतने बड़े और जटिल उपकरण का सफल निर्माण बीएचईएल की तकनीकी दक्षता और उन्नत विनिर्माण क्षमता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि देश के घरेलू परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूत करने में बीएचईएल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से विकसित यह स्टेटर उच्च तापमान और चुनौतीपूर्ण ग्रिड परिस्थितियों में भी बेहतर दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन में सक्षम है।बीएचईएल के अनुसार, अत्याधुनिक सिमुलेशन एवं टेस्टिंग तकनीकों से विकसित इस स्टेटर ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षणों में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी निर्माण से महंगे विदेशी उपकरणों के आयात और विदेशी मुद्रा खर्च को कम करने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में बीएचईएल एवं एनपीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *