Breaking
6 Jun 2026, Sat

बीएचईएल परिवार का हर व्यक्ति हमारी विकास यात्रा का भागीदार है:रंजन कुमार  

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बीएचईएल हरिद्वार में गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में गणतंत्र दिवस पुरस्कार योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन कुमारी ने, दीप प्रज्‍वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करने वाले, बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह, बीएचईएल हरिद्वार की अब तक की स्वर्णिम यात्रा का एक उत्सव है।उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। रंजन ने बताया कि न केवल हमारे कर्मचारी बल्कि उनके परिजन भी बीएचईएल की विकास यात्रा के भागीदार हैं।

इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन)संतोष कुमार गुप्ता ने अपने स्वागत सम्बोधन में, गणतंत्र दिवस पुरस्कार योजना की रूपरेखा तथा उद्देश्य से अवगत कराया।उल्लेखनीय है कि इस सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में, लगभग 120 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)पूनम तिग्गा ने सभी का धन्‍यवाद किया। इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, लेडीज क्लब की पदाधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *