Breaking
6 Jun 2026, Sat

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सुअवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों,न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण को जनपद न्यायाधीश द्वारा लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता को अनिवार्य बताया। वहीं, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीतकौर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का मत राष्ट्र के भविष्य की दिशा निर्धारित करता है।इसलिए विधिक साक्षरता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त अनुभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए, जिन्होंने सामूहिक रूप से लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुपालन का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *