Breaking
28 Oct 2026, Wed

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद, पंच पूजाएं 12 नवंबर से शुरू

चमोली:(जीशान मलिक) यात्रा वर्ष 2026 के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। धाम के कपाट 16 नवंबर सोमवार को रात्रि 9:37 बजे कर्क लग्न में शीतकाल के लिए बंद होंगे।विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठियों की पंचांग गणना के बाद तिथि की घोषणा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कपाट बंद होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

“पंच पूजा कार्यक्रम”

12 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। 16 नवंबर को लक्ष्मी जी के गर्भगृह में प्रवेश के बाद रात 9:37 बजे कपाट बंद होंगे। 17 नवंबर को उद्धव जी, कुबेर जी और शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ के लिए प्रस्थान करेगी।केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 11 नवंबर भैयादूज को और गंगोत्री के कपाट 10 नवंबर गोवर्धन पूजा पर बंद होंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *